05 नवंबर: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में 03 नवंबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ जहां भारतीय टीम ने 66 रनों से अफगानिस्तान को पराजित किया था हालांकि इस मैच के दौरान कई लोगों इस बात को ये हवा देने लगे कि ये मैच फिक्स है और सब कुछ भारतीय टीम के हक में है।
कई फैंस ये कह रहे थे कि विराट कोहली ने अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने को कहा था। यहां तक की अफगानिस्तान के खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान ने भी जब भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ा था तब भी लोग इस फिक्सिंग का हिस्सा बता रहे थे।
मैच फिक्स का हवा ज्यादा सोसल मीडिया और मीडिया में देखने को मिला था जहा पर कई बड़े बड़े cricketer इस पर बात करते दिखे इसी परपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनुस ने हालांकि भारत के पक्ष में बोलते हुए ट्रोल करने वाले लोगों को खरी खोटी सुनाई है।
वसीम अकरम ने कहा है कि भारत एक अच्छी टीम हैं और वो सिर्फ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैच ही हारे थे। अकरम ने ये बात ए स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा।वकार यूनुस ने बात करते हुए कहा,”ये बकवास की चीजें हैं और लोगों को ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।”टीम इंडिया का अगला मुकाबला 5 नवंबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…