मुंबई 12 नवंबर: आईसीसी वर्ल्डकप में पाकिस्तान की टीम इंडिया सहित सभी पांच टीमो को हराते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची थी कल 11 नवंबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसे सोसल मीडिया यूजर ने इसे फिक्स मैच ट्रेंड करा रहे है और अपनी प्रतिक्रिया पाकिस्तान ट्रोलर को दे रहे है .
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नो बॉल फेंक रहे हैं, स्टीव स्मिथ कैच छोड़ रहे हैं, डेविड वॉर्नर बिना आउट हुए रिव्यू लेने का कष्ट नहीं करते और पवेलियन लौट जाते हैं। उसके बाद फैंस पाकिस्तानी ट्रोलर्स को उनकी ही करनी की याद दिला रहे हैं जो उन्होंने भारत के मैच में की थी।
क्रिकेटnमोर के रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने टीम इंडिया को अफगानिस्तान से जीतने के बाद जमकर ट्रोल करते हुए उन्हें फिक्सर करार दिया था। अब सोशल मीडिया पर फैंस पाकिस्तानी फैंस को याद दिला रहे हैं कि अगर यही सब कुछ टीम इंडिया के मैच में हुआ होता तो फिर बीसीसीआई और टीम इंडिया को कुछ लोगा फिक्सर घोषित कर देते।
ट्विटर पर #Fixing ट्रेंड हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘तो क्या ये मैच फिक्स है? कर्मा बदला लेता है। #fixerpakistan दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या पाकिस्तान के फैन इसे मैच फिक्सिंग कहेंगे? #Fixing। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिक्सर पाकिस्तान ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है।’ एक ने लिखा, ‘जब हम अफगानिस्तान के खिलाफ जीत गए थे, तब ये पाकिस्तानी हमें “वेल पेड इंडिया” कह रहे थे। अब कहां हैं वो बेशर्म मूर्ख ?
आपको बता दे की भारत से अफ़गानिस्तान की हार के बाद कथित पाकिस्तानी यूजर्स ने उनकी खराब फील्डिंग पर सवाल उठाए थे तो कुछ लोगों ने मोहम्मद नबी को जमकर ट्रोल किया था क्योंकि उन्होंने उस मैच में महज़ एक ओवर गेंदबाज़ी की थी। वहीं टॉस के दौरान भी उन्होंने कोहली के मन का करने का फैसला किया था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…