कराटे

पटना जिला क्रिकेट संघ के विवाद को लेकर क्या बोले पूर्व संयुक्त सचिव अरुण सिंह,देखे

पटना 05 अक्टूबर: पटना जिला क्रिकेट संघ के आपसी विवाद इतना बढ़ चुका है कि अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर एक अलग गुट हो गई है और सचिव अजय नारायण शर्मा की अलग गुट हो गई है। इस पर बीसीए ने भी आदेश जारी किया लेकिन उस आदेश को कोई भी मानने को तैयार नही है।

इसी बीच कल पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव गुट की कल 04 अक्टूबर को आपातकालीन बैठक हुई जिसमें कई निर्णय भी हुई ।उस बैठक ने संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया था

जिसके बाद आज श्री अरुण कु सिंह ने बताया कि”पटना जिला क्रिकेट संघ इन दिनों आपसी विवादों के कारण चर्चा में हैं। इसके लिए मैं पूर्व सचिव श्री अजय नारायण शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर को सलाह के रुप में कहना चाहूंगा कि लोढ़ा कमेटी जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्यता प्राप्त है। उस संविधान की इज्जत करें।

उन्होंने आगे कहा” सबको मालूम है कि मेरे साथ—साथ पीडीसीए के अन्य सदस्य अपना—अपना कार्यकाल की अवधि को समाप्त कर चुके हैं। मैं अपने बड़े भाई समान अजय नारायण शर्मा जी से आग्रह करता हूं कि वे गैर संवैधानिक काम को बढ़ावा न दें। वहीं उनके द्वारा बुलाई गई मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग या किसी भी प्रकार के क्रिकेट से जुड़े कार्य को वैध नहीं मानता हूं।

वहीं कहना चाहूंगा कि उनके द्वारा खिलाड़ियों को गुमराह करने का प्रयास, चयन के नाम पर जो श्री शर्मा द्वारा किया जा रहा है वह बिल्कुल ही गलत है। मेरा खिलाड़ियों से भी कहना चाहूंगा की चयन प्रक्रिया में शामिल होना उचित नहीं है।

वहीं पीडीसीए अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। सभी अयोग्य पदाधिकारियों से भी अनुरोध करता हूं कि अध्यक्ष द्वारा आयोजित संवैधानिक कार्य में सहयोग करें। साथ ही जल्द से जल्द 13 वर्षों से लंबित चुनाव को संपन्न कराने में अविलंब मदद करें।

वहीं पूर्व सचिव द्वारा बीसीए अध्यक्ष के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। ऐसा न हो की पटना जिला क्रिकेट संघ को बीसीए के आदेश की अवहेलना करने के कारण अपनी सदस्यता खोना पड़े।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

3 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

11 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago