धोनी के बारे में गांगुली ने कहा-चैंपियन खिलाड़ी जल्दी ख़त्म नही होते,देखे

Khelbihar.com

Patna::बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने के बाद बुधवार को सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बात की। गांगुली ने कहा कि चैम्पियन इतनी जल्दी खत्म नहीं होते। जब तक मैं यहां हूं, यहां हर किसी का सम्मान होगा। पूर्व कप्तान धोनी जुलाई में हुए वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया में नहीं हैं। उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वे दिसंबर से वापसी करेंगे।

कप्तान विराट कोहलीके बारे में गांगुली ने कहा- मेरी उनसे गुरुवार को मुलाकात होगी। जो भी वह चाहते हैं, मैं उनका हर संभव तरीके से समर्थन करूंगा।

‘धोनी महान खिलाड़ियों में से एक’
गांगुली ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि धोनी के दिमाग क्या है, लेकिन उनके कद के खिलाड़ियों को सम्मान दिया जाएगा। वे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय टीम को गर्व है कि धोनी लंबे से साथ हैं।’ सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट 9 नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर में खेलेंगे। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि वेतैयारियों को पुख्ता करने के लिए इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं।


गांगुली ने कहा- कोहली महत्वपूर्ण व्यक्ति, उन्हें पूरी तरह सुनेंगे
बोर्ड के नए अध्यक्ष ने कहा कि कोहली बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। हम उन्हें पूरी तरह सुनेंगे। एक-दूसरे का सम्मान होगा और विचारों का आदान-प्रदान भी होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बोर्ड को उसी तरह चलाऊंगा, जैसे मैंने टीम इंडिया को लीड किया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

8 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago