गांगुली को BCCI के अध्यक्ष बनने पर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान,देखे

Khelbihar.com

Patna: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बनने का बाद सौरव गांगुली ने अपना पद संभाल काम करना शुरू कर दिया है . इस पद पर उनकी नियुक्ति का सभी ने स्वागत किया. अब टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इस फैसले का स्वागत किया है.

शास्त्री ने सौरव गांगुली को बधाई देते हुए कहा, ‘बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए मैं सौरव को दिल से बधाई देता हूं. उनकी नियुक्ति भारतीय क्रिकेट को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एक बड़ा संकेत है.” शास्त्री ने आगे कहा,”उनके जैसा व्यक्ति इस पद के लिए सही है.” शास्त्री ने न सिर्फ गांगुली की तारीफ की बल्कि इसके साथ ही धोनी के संन्यास को लेकर उठ रहे सवाल पर भी जवाब दिया.

शास्त्री ने कहा मैं धोनी के करियर को लेकर सवाल उछाने वालों की आलोचना करता हूं. उन्होंने कहा, ”धोनी पर बोलने वालों में से आधे लोग अपने जूतों के फीते तक सही से नहीं बांध सकते. देखिए कि उन्होंने देश के लिए क्या उपलब्धियां हासिल की हैं. लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह अब संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है.” बता दें कि शास्त्री का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चाहे वह गांगुली हो या धोनी, शास्त्री के साथ कई मौकों पर इनके रिश्तें तल्ख रहे हैं.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago