पटना 16 मार्च: बिहार क्रिकेट संघ के कार्य करने की अंदाज़ हमेशा सुर्खियों में रहता है टीम चयन की बात हो या वेबसाइट अपडेट की हमेशा चर्चाओं में रहता है बीसीए। क्या आपको मालूम है की वर्तमान में बीसीए टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन कौन है? आपको बता दे की टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन सदानंद प्रसाद है।
जी हां और यह खेलबिहार नहीं कहता है यह बीसीए की ऑफिसियल वेबसाइट बिहारक्रिकेटएसोसिएशन डॉट कॉम कहती है जहा बीसीए की सभी सूचनाएं दी जाती है उस वेबसाइट के अनुसार बीसीए की टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन सदानंद प्रसाद है।
जबकि बीसीए के अनुसार टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन संजय सिंह है। इस विषय में संजय सिंह से खेलबिहार ने पूछा तो पता चला उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है उनका कहना है की यह पुराना लिस्ट होगा। सवाल यह की रोज कितने खिलाड़ियों या क्रिकेट प्रेमियों एवं पदाधिकारियों द्वारा वेबसाइट जानकारी के लिए देखी जाती है अगर यह टूर्नामेंट कमिटी की लिस्ट पुरानी है। अगर पुरानी लिस्ट है तो अब तक इसे अपडेट क्यों नहीं किया गया। जबकि संजय सिंह को चेयरमैन बने महीनों बीत गया है।
खुद बीसीए भी कहती हुई आई है की वेबसाइट पर जो जिला क्रिकेट संघ की पदाधिकारियों के नाम है वही असली जिला है तो बताया जाये की जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के नाम कहा देखे। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ चुनाव हुए महीनो बीत गए है लेकिन अभी तक बीसीए की वेबसाइट पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के चुने गए पदाधिकारियों के नाम तक नहीं है क्यों? आखिर कबतक होगा अपडेट कोई पता नहीं। बीसीए को हर चीज को वेबसाइट में अपडेट रखना चाहिए
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…