कैमूर जिला क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में विनर सी सी ने स्टार सी सी को 133 रन से हराया

कैमूर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जुनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का दसवां मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया और विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच हुआ जिसमें विनर सी सी ने स्टार सी सी को 133   रन से पराजित किया।

सुबह विनर सी सी के कप्तान शिवांश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्रिंस के तेज अर्द्धशतक 26 गेंद 54 रन (9 चौका 1छक्का),पुनीत यादव 43गेंद 32रन(2चौका),शिवांश32गेंद30रन(3चौका1छक्का),विवेक यादव 24गेंद 25रन,पियूष 28गेंद 17रन (2 चौका),राधेकृष्ण 12गेंद 15रन (1छक्का)और अंकुश अविजित 8 गेंद 10 रन(2 चौका) के उपयोगी पारियों के बदौलत 30 ओवरो में 9 विकेट खोकर 214 रन बनाए,गेंदबाजी में स्टार के अभिषेक 21 रन देकर 3 विकेट,तौफीक 50 रन देकर 3 विकेट और अजहरूद्दीन ने 43 रन खर्च करके 1 विकेट हासिल किया।

जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य लेकर उतरी स्टार की पुरी टीम विनर की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष बिखर गई और 26 ओवरो में 81 के कुल रन संख्या पर ऑलआउट हो गई ,अमित नागवंश 16 रन और तौफीक 12 रन के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई की रन संख्या तक नहीं पहुंच सका,विनर की ओर राधेकृष्ण ने 4 ओवरो में 1 मेडन के साथ 3 रन देकर 4 विकेट,सफत व हिमांश ने 2-2 और पुनीत ने 1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राधेकृष्ण को (4 विकेट और 15 रन) के लिए जिला के पुर्व खिलाड़ी प्रशांत सिंह ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग रंजन चतुर्वेदी व मो. जाहिद और स्कोरिंग सौरव और आर्यन पटेल ने किया।कल का मैच रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ और कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago