कराटे

विनर क्रिकेट क्लब मोहनियां कैमूर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

  • विनर जीत के साथ जिला लीग के फाईनल में
  • मैन ऑफ द मैच नरेंद्र का शानदार प्रदर्शन

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल मैच विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां और ट्रॉफी फाईटर क्रिकेट क्लब,भभुआ के बीच शुक्रवार को खेला गया जिसमे  विनर क्रिकेट क्लब ने एक बेहद रोचक मुकाबले में ट्रॉफी फाईटर  क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हरा दिया।

सुबह ट्रॉफी फाईटर के कप्तान फैसल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहला झटका जल्द ही टीम को लगा जब नीरज आऊट हुए लेकिन उसके बाद के बल्लेबाजों ने बढ़ियां बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसमें रवि यादव ने 48 गेंदो में 5 चौको की सहायता से सर्वाधिक 49 रन बनाए इसके अलावा रितेश यादव ने 54 गेंदो का सामना करके 6 चौको के सहयोग से 48 रन की धैर्य पुर्ण पारी और चंद्र प्रकाश ने 10 गेंदो में तेज 21 रन 2 छक्के के साथ और राहुल 7 गेंद में 16 रन और अयान ने 12 रन बनाए ,विनर की ओर से गेंदबाजी में हिमांश ने 6 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट,नरेंद्र 4 ओवर में 24 रन देकर 1विकेट,राधे कृष्ण ने 4 ओवर में 31 रन खर्च करके 1 और मो.सफत ने 2 ओवर में 21 रन  देकर 1 विकेट  हासिल किया।

जवाब में 179 विजयी रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी विनर के बल्लेबाज नरेन्द्र जाडेजा ने शानदार बल्लेबाजी 48गेंदो में 7 चौको के साथ नाबाद 63 रन बनाते हुए अपनी टीम को फाईनल में पहुंचा दिया, इसके अलावा नरेंद्र जाडेजा के साथ टीम के जीत के शिल्पकार रहे विवेक यादव ने 40 गेंदो में 29 रन बनाया जिसमें 2 चौके शामिल है,उनका बखूबी साथ श्रीजह सिमंत ने दिया जिन्होंने 25 गेंद में 21 रन 1 चौके के साथ बना कर दिया इसके अलावा हिमांश सिंह ने 16 गेंदो में 19 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया उधर ट्रॉफी फाईटर क्रिकेट क्लब की ओर गेंदबाजी में कप्तान फैसल ने 6ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट और चंद्रप्रकाश ने 2 तथा आदित्य, रितेश व राहुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनर के नरेन्द्र जाडेजा को उनके ऑलराउंड  प्रदर्शन(नाबाद 63 रन और 1 विकेट ) के लिए अंडर 25 कूच बिहार ट्रॉफी में  बिहार राज्य के वर्तमान खिलाड़ी गुपिल राय ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया।

मैच के दौरान काफी संख्या मे दर्शक सहित,संघ के सचिव अजय कुमार सिंह,वरिष्ठ खिलाड़ी आजाद खान पुर्व राज्यस्तरीय खिलाड़ी दिलीप पटेल,और विनर सीनियर टीम के खिलाड़ी अमृत चौबे, अर्जुन चौबे,हिमांशु सिंह,शुभम, उत्सव, प्रदीप, शशि सिंह,रोहित ,प्रियांशु,आमिर इकबाल, आदर्श मौजूद रहे। लीग का दुसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ और स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

24 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago