वीमेन T-20 इंटरनेशनल मैच : पहले मैच में बंगलादेश तो दूसरी में इंडिया बी की हुई जीत

Khelbihar.com

Patna: स्थानीय उर्जा स्टेडियम में चल रहे इंटरनेशनल वीमेन T-20 चतु:कोणीय सीरीज के पहले मैच में बंगलादेश ने इंडिया ए को पांच विकेट से तो दुसरे मैच में इंडिया बी ने थाईलैंड को 95 रनों से हरा दिया.

पहला मैच : यह मैच इंडिया ए और बंगलादेश के बीच खेला गया.  इस मैच में टॉस बंगलादेश ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने छह विकेट पर 96 रन का स्कोर खड़ा किया. इंडिया ए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए माधुरी मेहता ने 29 , प्रिया पुनिया और आर कल्पना शून्य , निकिता चौहान 16, हरलीन देओल 4, जिन्शी जोर्जे 15 रन पर आउट हुई , जबकि भारती एस फुलमुनी 20 और कप्तान एम दक्षिणी 5 रन बनाकर नॉट आउट रही.

बंगलादेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए फाहिमा खातून ने दो तथा जहांआरा आलम और नदिया ने एक- एक विकेट लिया जबकि दो खिलाडी रन आउट का शिकार हुई.  

97 रनों की जीत का लक्ष्य लेकर उतरी बंगला देश की टीम ने 19 ओवर में इस लक्ष्य को पूरा कर पहला मैच अपने नाम कर लिया. बंगलादेश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयशा रहमान 14 , मुर्शिदा खातून 20, संजीदा इस्लाम शून्य, निगार सुल्ताना ज्योति 32 (नाबाद) फरजाना हक़ 24 , शोभना मोस्तरी एक और फाहिमा खातून 4 (नाबाद)  रन बनाकर मैच जीत लिया. इंडिया ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए राशि कनोजिया और दिव्यदर्शनी ने दो दो विकेट लिया जबकि एक खिलाडी रन आउट की शिकार हुई.

दूसरा मैच : यह मैच इंडिया बी और थाईलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में इंडिया बी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 146 का स्कोर खड़ा किया.  इंडिया बी की ओर से एस मेघना (55 रन) , याशिता भाटिया (65 रन, नॉट आउट) , श्नेह राणा शून्य, तेजल 25 और सिमरन दिल बहादुर एक रन (नॉट आउट) बनाई.

थाईलैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए एस टिप्पोच और चनिदा सुथिरुंग ने एक एके विकेट चटकाए, जबकि एक खिलाडी रन आउट की शिकार हुई.

जीत के लिए  147  का लक्ष्य लिए उतरी थाईलैंड की टीम 15.1 ओवर में 53 रन बनाकर आल आउट हो गयी. थाईलैंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नाताकन चंताम शून्य, नात्या बोछाथम 3, नानापट कोंच्रायोंकी एक, वोंगप्का लिंगप्रसर 6, नरुएमोल चिवाई 2, एस टिप्पोच 8, चनिदा सुथरिंग 22, रतनापोर्ण पदुन्ग्लेर्ड एक, ओंनिचा कामचोमफु एक, रसेनन कनोह 3 रन बनाकर आउट हुई , जबकि फन्निता माया एक रन बनाकर नाबाद रही.

इंडिया बी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए नुपुर कोहले ने चार , तनूजा और सिमरन ने दो –दो तथा तनुश्री और मीनू ने एक एक विकेट प्राप्त की.

 18 जनवरी को  पहला मैच इंडिया बी वनाम बांग्लादेश और दूसरा मैच इंडिया ए वनाम थाईलैंड होगा. 17 जनवरी को सभी टीमो का प्रेक्टिस उर्जा स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होगा.

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago