वीमेन U-19 वनडे : यशिता सिंह के अर्दश्तक से बिहार ने चंडीगढ़ को 76 रनों से हराया।

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित क्रोम कालेज ग्राउंड कडपा में खेले जा रहे वीमेन U-19 एक दिवशीय टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार ने चंडीगढ़ को 76 रन से हराकर, टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है. इस मैच में यशिता सिंह ने शानदार अर्धशतक बनाया.  बिहार का अगला मैच 22 फरवरी  को  अरुणाचल प्रदेश से है .

इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया . यशिता सिंह के शानदार अर्धशतक 54 रन ओर वैदेही यादव के 37 रनों के बदौलत बिहार की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 157 रन बनाये. बिहार की ओर से श्रुति ने 17, विशालाक्षी ने 2, अंशिका राज ने 12, हर्षिता ने 2, शिवानी ने 3, आर्या शून्य ओर तेजश्वी 5 रन बनाकर आउट हुई , जबकि रचना ओर साक्षी 4-4 रन बनाकर नॉट आउट रही. चंडीगढ़ की ओर से पारुशी ने 4,  अनीता ने 2, काश्वी , ज्योति और शिवाली ने एक एक विकेट प्राप्त की.

जवाब में उतरी चंडीगढ़ की टीम 35.4 ओवर में 81 रन बनाकर आल आउट हो गयी. चंडीगढ़ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कर्मनप्रीत और ज्योति कुमारी  बिना खाता खोले आउट हो गयी तो पारुशी 9, मेहुल 19, सिमरण 15, काश्वी एक, शिवाली 5, कविता राज एक, अनीता एक रन, ज्योति एक रन बनाकर आउट हुई तो रमीजा बेगम शून्य पर नॉट आउट रही. बिहार की ओर तेजश्वी ने 3, हर्षिता ने 2 ओर साक्षी तथा आर्या ने एक एक विकेट लिए, जबकि 3 खिलाडी रन आउट की शिकार हुई. 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago