महिला क्रिकेट : आयशा अली की शानदार बल्लेबाजी से धनबाद ने रामगढ़ को हराया

धनबाद : आयशा अली की शानदार बल्लेबाजी की मदद से धनबाद ने जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट में रामगढ़ को 46 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही धनबाद की टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब धनबाद अपने अंतिम लीग मैच में मंगलवार को हजारीबाग से भिड़ेगी।

जमशेदपुर के टेल्को मैदान में धनबाद ने पहले बल्लेबाजी की और आयशा अली के नाबाद 82 रनों की पारी की मदद से 37.3 ओवर में 153 रन पर आउट हो गई। अपने पहले पहले मैच में शतक जड़ चुकी आयशा इस मैच में भी पूरे फार्म में नजर आईं। उसने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। लक्ष्मी कुमार मुर्मू ने 19 और नेहा कुमारी ने 11 रन बनाए। रामगढ़ की सुधा कुजूर ने 41, मनीषा तग्गिा ने 31 और प्राची प्रसाद ने 14 रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाए।

बाद में रामगढ़ की टीम 36.3 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई। प्रगति कुमारी ने 34 और सुधा कुजूर ने 25 रन बनाए। धनबाद की नेहा कुमारी ने 14, पल्लवी कुमारी ने नौ, महारानी मुर्मू ने 13, किरण कुमारी ने 20 और सुप्रिया रानी ने 28 रन देते हुए दो-दो विकेट लिए। प्लेयर आफ द मैच आयशा अली चुनी गईँ। उन्हें यह पुरस्कार जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह ने प्रदान किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago