कराटे

वीमेंस चैलेंजर प्लेयर्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मे मगध एसजी स्टारलेट्स व वैशाली फार्म चाउ विजयी

पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में यूसी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में चल रही वीमेंस चैलेंजर प्लेयर्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में टीएनपी अवेंजर्स के विजय रथ को मगध एसजी स्टारलेट्स ने रोक दिया। जबकि दूसरे मैच में वैशाली फार्म चाउ ने नालंदा विटरा अवेंजर्स को 48 रनों से पराजित किया ।

पहले मैच में एस जी स्टारलेटस की टीम ने 21 ओवर में 110/7 का स्कोर खड़ा किया और जवाब में टीएनपी अवेंजर्स की टीम 21 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन ही बना सकी और 11 रनों से पराजय का सामना किया। वैदही यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच वैशाली फार्म चाउ और नालंदा विटरा के बीच खेला गया जिसे वैशाली फार्म चाउ ने 48 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया ! पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली फार्म चाउ की टीम ने 21 ओवरों में 144/5 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया निक्की ने ताबड़तोड़ 46 रन मात्र 36 गेंदों पर बना डाले जबकि प्रीति प्रिया ने 42 रन मात्र 34 गेंदों पर बनाए ।

विटरा एवेंजर्स की ओर से डॉली ने 2 विकेट लिए । 145 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विटरा एवेंजर्स की टीम 21 ओवर में सिर्फ 96/5 रन ही बना सकी । कोमल कुमारी ही एकमात्र बल्लेबाज रही जो एक तरफ से टिकी रही ओर 31 पर नाबाद रही। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार खुशी सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर :

प्रथम मैच
मगध एस जी स्टारलेट बनाम टी एन पी एवेंजर्स बल्लेबाजी मगध एस जी स्टारलेट 110/7 21 ओवर में विशालाक्षी 40, वैदेही यादव 33 नाबाद। गेंदबाजी टी एन पी एवेंजर्स
सोनी सिंह 2/16, शोभना साकेत 2/14, पिंकी 2/16

दूसरी पारी

टी एन पी एवेंजर्स बल्लेबाजी 98/8 21 ओवर में
खुशबू 20, प्रगति 47 नाबाद। गेंदबाजी मगध एस जी स्टारलेट्स रचना 1/16, वैदेही 1/15 पूजा 1/24 शौर्या 1/7

द्वितीय मैच :

वैशाली फार्म चाउ बनाम नालन्दा विटरा अवेंजर्स
बल्लेबाजी वैशाली फार्म चाउ 144/5 21 ओवर
निक्की 46, प्रीती प्रिया 42, हर्षिता24 गेंदबाजी नालंदा विटरा अवेंजर्स डॉली 2/25, ऋषिका किंजल 1/13, रेखा 1/31
बल्लेबाजी नालंदा विटरा अवेंजर्स 95/5 21 ओवर में
कोमल 31, डॉली 24, सोनी ठाकुर 17, प्रीती 12 नाबाद
गेंदबाजी वैशाली फार्म चाउ ख़ुशी सिंह 3/8, प्रीती 1/20, रेशमी 1/24

इस प्रकार कल के फाइनल मुकाबले के लिए शीर्ष की दो टीमें टी एन पी अवेंजर्स और वैशाली फार्म चाउ की टीमें आपस में WCPL के पहले ख़िताब के लिए भिड़ेंगी ! विदित हो की कल का फाइनल मुकाबला संध्या 5.30 से ऊर्जा मैदान में होना है। यह एक डे नाईट मैच होगा, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नितिन नवीन होंगे !

आज के विशिष्ट अतिथियों ने मैच का पुरुस्कार श्री जगन्नाथ सिंह और पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष सिन्हा और भारतीय रेलवे के कोच ब पूर्व रणजी खिलाड़ी विकाश कुमार रानू ने सयुक्त रूप से दिया। दूसरे मैच में श्री कुंदन कुमार और सतीश कुमार ने पुरुस्कार बांटे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago