महिला अंडर -19 वनडे ट्रॉफी: यशिता व आर्या ने बिहार को जम्मू कश्मीर पर दिलाई जीत

पटना। पुणे में चल रहे वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के ग्रुप ई के मुकाबले में शनिवार को बिहार ने जम्मू कश्मीर को छह विकेट से हराया। इस मैच में बिहार की ओर जहां यशिता सिंह (61) ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं आर्या ने पहले गेंद से उसके बाद बल्ले से बिहार की जीत की पटकथा लिखी। आर्या ने इस जीत में नाबाद 47 रन व दो विकेट अपने नाम किए।

पुणे के वीरांगना क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जम्मू कश्मीर ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जम्मू की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 212 रन बनाए। जम्मू की ओर से सर्वाधिक 68 रन शिना सराफ ने बनाये। बिहार की ओर से आर्या ने 10 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट जबकि बेबी रोजी, खुशी गुप्ता व कुमारी निशिता ने 1—1 विकेट लिए।

जवाब में बिहार की टीम ने लक्ष्य को 35.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बिहार के लिए नौ चौके की मदद से यशिता सिंह ने 61 रन बनाए वहीं ओपनर बल्लेबाज श्रृति ने 44 रन जबकि आर्या ने नाबाद 47 रन का योगदान दिया। जम्मू की अनन्या शर्मा ने दो विकेट लिए। बिहार अपना अगला मैच 12 दिसंबर को तमिलनाडु के खिलाफ खेलने उतरेगी।

संक्षिप्त स्कोर:

जम्मू कश्मीर: 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 212 रन, भावनादीप कौर 38, शिना सर्राफ 68, शाम्भवी राजपूत 33, मारूफ अंजूम नाबाद 17, अतिरिक्त 25, विकेट— आर्या 2/24, बेबी रोजी 1/32, खुशी गुप्ता 1/36, कुमारी निशिता 1/29
बिहार: श्रृति 44, हर्षिता 29, यशिता सिंह 61, आर्या नाबाद 47, अतिरिक्त 30, विकेट— अनन्या शर्मा 2/49, शादिया बानी 1/44, रुद्राकक्षी चिव 1/37

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago