ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंज क्रिकेट में सीएबी गोल्ड जीता

पटना। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर कप इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में सीएबी गोल्ड की टीम ने शानदार जीत हासिल की। सीएबी गोल्ड ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 140 रन से हराया।

ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और सीएबी गोल्ड को बैटिंग का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी गोल्ड ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बनाये। हिमांशु और मनीष ने अर्धशतकीय पारी खेली।

जवाब में छोटू की घातक गेंदबाजी के आगे लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 20.2 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। सीएबी गोल्ड के छोटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जय अंबे ट्रेडर्स के नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

सीएबी गोल्ड : 25 ओवरमें 5 विकेट पर 236 रन, हिमांशु 68 रन, मनीष 52 रन, राकेश 19 रन, प्रियांशु 1/36, आदित्य 1/54, रवि 1/24
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 20.2 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट रवि 16 रन, प्रियांशु 14 रन, देव्यांश 10 नर, छोटू 5/16, राकेश 2/29, निखिल 1/13, मनीष 1/16, रन आउट-1

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago