कराटे

पूर्णिया जूनियर लीग में डी ए वी स्कूल व हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब जीता

 पूर्णिया 4 अप्रैल: स्थानीय डी एस ए मैदान मैं स्वर्गीय जय सिंह 41वा जिला क्रिकेट लीग मैच का जूनियर डिवीज़न का 60 वा मैच डी ए वी स्कूल बनाम शिव नगर क्रिकेट क्लब खेला गया। जिसमे शिव नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

शिव नगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच मै 12 ओवर खेल कर 10 विकेट खो कर 43 रन बनाया । शिव नगर क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी मै अरशद ने 10 रन, भव्य ने नाबाद 08 रन, बनाए । जबकि गेंदबाजी मैं डी ए वी स्कूल की तरफ से नील शेखर ने 02 ओवर मै 03 रन देकर 04 विकेट, दीपांशु ने 04 ओवर मै 13 रन देकर 02 विकेट, मन्नू ने 02 ओवर मे 13 रन देकर 02 विकेट लिया ।

43 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी ए वी स्कूल ने 11.5 ओवर मै 01 विकेट खो कर 44 रन बना ली । डी ए वी स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी मै प्रियांशु ने नाबाद 18 रन एवं अमन ने नाबाद 12 रन, बनाए । गेंदबाजी मै शिवनगर क्रिकेट क्लब के तरफ से भव्या ने 04 ओवर मैं 12 रन देकर 01विकेट हासिल किया ।डी ए वी स्कूल ने इस मैच को 09 विकेट से जीत कर क्वाटर फाइनल मे प्रवेश किया । डी ए वी स्कूल के गेंदबाज नील शेखर प्लेयर्स ऑफ़ द मैच बने।निर्णायक मैं ज़ाहिद आलम एवं कुंदन दत्ता स्कोरर अबू बकर थे।

जूनियर डिवीज़न का दूसरा मैच एवं लीग का 61वा मैच लाइन बाजार क्रिकेट क्लब बनाम हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब खेला गया। जिसमे लाइन बाजार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लाइन बाजार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच मै 20 ओवर खेल कर 09 विकेट खो कर 138 रन बनाया । लाइन बाजार क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी मै तबरेज़ ने 33 रन, नवीन ने 22 रन, रवि ने नाबाद 13 रन बनाए । जबकि गेंदबाजी मैं हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब की तरफ से पारस ने 04 ओवर मै 32 रन देकर 04 विकेट, अभिषेक ने 02 ओवर मै 09 रन देकर 02 विकेट लिया ।

139 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब ने 16.2 ओवर मै 05 विकेट खो कर 141 रन बना ली । हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी मै शानू ने नाबाद 41रन एवं आशीष झा ने 33 रन, अभिषेक ने 23 रन बनाए । गेंदबाजी मै लाइन बाजार क्रिकेट क्लब के तरफ से राजेश झा ने 04 ओवर मैं 27 रन देकर 02 विकेट, रवि ने 02 ओवर मैं 24 रन देकर 01 विकेट, अली 2.2 ओवर मैं 16 रन देकर 01 विकेट, राजेश ने 01 ओवर मे 14 रन देकर 01 विकेट हासिल किया ।हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 05 विकेट से जीत कर 02 अंक अर्जित की ।

हार्ड स्ट्रोक क्रिकेट क्लब के गेंदबाज पारस प्लेयर्स ऑफ़ द मैच बने।निर्णायक मैं सागर दास एवं कुंदन दत्ता स्कोरर विकल्प झा।कल का मैच एम एम एस सी (येल्लो) बनाम नेशनल क्रिकेट क्लब। दूसरा मैच रामनगर (गोल्ड ) बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (सी ) 12.04.2021को होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago