कराटे

WU-19 T-20 : बिहार की याशिता सिंह की तूफ़ानी नाबाद शतक से बिहार ने नागालैंड को हराया

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 में बिहार की महिला टीम ने याशिता सिंह के धुआँधार नाबाद शतक से नागालैंड को 144 रनो के बड़े अंतर से हरा दिया। और इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है इससे पहले हिमाचल प्रदेश को हराया था हालांकि पहला मुकाबला बुरी तरह से छत्तीसगढ़ से हार गई थी।

आज खेले गए मुकाबले में टॉस बिहार की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उत्तरी बिहार की सलामी बैटर ममता पटेल ने 14 रन बनाकर आउट हो गई इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी याशिता सिंह ने तूफानी पारी की शुरुआत की और दूसरी सलामी बैटर कुमारी निष्ठां के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

इसके बाद कुमारी निष्ठां भी 38 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गई। लेकिन याशिता का बल्ला नहीं रुका और आर्या के साथ बिहार के टीम को आगे बढ़ाया। याशिता सिंह ने 230 स्ट्राइक रन रेट से सिर्फ 60 गेंदों में नाबाद 138 रनो की पारी खेली जिसमे 20 चौके और 6 छक्के जड़े। आर्या ने भी 16 गेंदों में 1 चौके के मदद से नाबाद 12 रन बनाया। इसक तरह बिहार की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 214 रन बनाया। गेंदबाजी में नागालैंड के बिपनी और बीपेला को एक एक विकेट मिला।

जबाब में उतरी नागालैंड की टीम के ओर से जेलियांग ने सबसे अधिक 15 रन बनाया। बिहार की गेंदबाजों ने नागालैंड को निर्धारित ओवर में 7 विकेट गिड़ाते हुए 70 रन पर रोक दिया और एक बड़ी जीत दर्ज की। बिहार की ओर से आर्या को दो,निष्ठां,ख़ुशी और सिमरन को एक एक विकेट मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago