बेतिया 16 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के प्रांगण में चल रहे पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच इलेवन स्टार लौरिया और एचएस क्लब के बीच खेला गया।
जिसमें इलेवन स्टार लौरिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाया जिसमे संदीप कुमार ने 46 बॉल में 49 रन बनाया जिसमे 5 चौके और 1 छक्का मारे है। अंकुर 54 बॉल में 52 रन और प्रवीन 53 बॉल में 58 रन बनाए और एच एस क्लब के ओर से बॉलिंग करते हुए अशरफ ने 7 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए आशीष 2 विकेट और रोहित ने 2 विकेट लिए।
222 रन के जवाब में खेलने उतरे एच एस क्लब ने बैटिंग करते हुए 178 रन बनाए जिसमे दिलशाद ने 59 बॉल में 51 रन बनाए और पवन ने 49 बॉल में 57 रन बनाए और इलेवन स्टार के ओर से बॉलिंग करते हुए विशाल श्रीवास्तव ने 7 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए और अंकुर और आशु ने 2,2 विकेट लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच अंकुर को दिया गया। आज के मैच में संघ के संरक्षक रामबालक प्रसाद यादव उपस्थित थे आशा की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजकुमार ने दी
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…