कराटे

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएसी पटना सिटी व यूथ यूनियन जीते

पटना : पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैचों में वाईएसी पटना सिटी और यूथ यूनियन क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।

वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएसी पटना सिटी ने वाईसीसी को 58 रन जबकि पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में यूथ यूनियन सीसी ने पॉयनियर सीसी को 83 रन से पराजित किया। वाईएसी पटना सिटी के पंकज साह और यूथ यूनियन सीसी के आयुष पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएसी पटना सिटी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 27.2 ओवर में 159 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी की टीम 19 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। वाईएसी पटना सिटी के पंकज साह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में यूथ यूनियन सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 29.4 ओवर में 166 रन सभी विकेट खोकर बनाये। जवाब में पॉयनियर सीसी की टीम 13.3 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आयुष पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड
वाईएसी पटना सिटी : 27.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट अनुराग लाल 16 रन, पंकज साह 10 रन, सन्नी कुमार 28 रन, गौरव राज 44 रन, अतिरिक्त 50 रन, वैभव कुमार 3/50, निरंजन 2/21, रोशन कुमार 1/25, विनीत कुमार 1/3, पीयूष 2/9

वाईसीसी : 19 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट पीयूष 16 रन, आकाश कुमार नाबाद 24 रन, मेहुल 18 रन, वैभव कुमार 10 रन, निरंजन 10 रन, अतिरिक्त 20 रन, आदिल रजा 2/18, पंकज साह 4/13, अमन राज 3/9

पटना हाईस्कूल ग्राउंड
यूथ यूनियन सीसी : 29.4 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट मनि राज 23 रन, आदित्य 16 रन, सन्नी कुमार 11 रन, रिशु कुमार नाबाद 36 रन, राहुल राज 23 रन, अतिरिक्त 29 रन, प्रदीप कुमार 1/15, अभिषेक राय 1/34, कुमार अंश 2/8,फरदीन 1/19, हर्ष कुमार सिंह 3/25, आर्यन कुमार 2/35

पॉयनियर सीसी : 13.3 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट अभिषेक राय 15 रन, हर्ष कुमार सिंह 20 रन, अतिरिक्त 27 रन, आयुष पटेल 3/18, राहुल राज 1/29, प्रंकुर कृष्णा 2/9, आदित्य 2/10, एच शेखर 1/8

कल का मैच
वेटनरी कॉलेज ग्राउंड : खगौल सीसी बनाम ब्लेज सीसी
पटना हाईस्कूल ग्राउंड : क्रिसेंट सीसी बनाम पीएमसीएच सीसी
श्री कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड : कंकड़बाग सीसी बनाम वाईएसी राजेंद्र नगर

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

12 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

20 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago