कराटे

पीडीसीए लीग में बीएचपीसीएल के यशस्वी शुक्ला का दोहरा शतक

पटना, 2 मई। यशस्वी शुक्ला (नाबाद 214 रन, 119 गेंद, 29 चौका, 8 छक्का) के दोहरे शतक और परमेश्वर यादव (23 रन देकर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बीएचपीसीएल ने पीएसी को 241 रन से हरा कर पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपने विजय अभियान की शुरुआत की। ग्रुप ए में खेल रही बीएचपीसीएल का पहला मुकाबला था जबकि पीएसी का आखिरी मुकाबला। पीएसी ने कुल 6 मैचों में 1 में जीत हासिल की और 5 में उसे हार खानी पड़ी है।
स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस पीएसी ने जीता और बीएचपीसीएल को पहले बैटिंग का न्योता दिया। बीएचपीसीएल ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में पांच विकेट पर 391 रन बनाये। यशस्वी शुक्ला के अलावा तुषारकांत ने 51 गेंदों में 10 चौका व 1 छक्का की मदद से 66 और हसनैन ने 18 गेंद में 2 चौका व 6 छक्का की मदद से 49 रन बनाये।
पीएसी की ओर से रितेश कुमार निशु, प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रतीक सिन्हा, तन्मय श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट चटकाये।जवाब में पीएसी की टीम 34.4 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। रितेश कुमार निशू ने 38, अनुराग कुमार ने 34, अभय कुमार ने नाबाद 21, उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने 13 रन बनाये।बीएचपीसीएल की ओर से परमेश्वर यादव ने 23 रन देकर 5, पंकज कुमार मिश्रा, अंकेश, तुषारकांत, सिद्धांत विजय और हसनैन ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के यशस्वी शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।संक्षिप्त स्कोर
बीएचपीसीएल  : 40 ओवर में पांच विकेट पर 391 रन, सिद्धांत विजय 19,

यशस्वी शुक्ला नाबाद 214, प्रदीप कुमार 18, तुषारकांत 66, परमेश्वर यादव 10, हसनैन नाबाद 49, अतिरिक्त 7, रितेश कुमार निशु 1/45, प्रवीण कुमार सिन्हा 1/54, प्रतीक सिन्हा 1/60, तन्मय श्रीवास्तव 1/71

पीएसी : 34.4 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट रितेश कुमार निशु 38, अनुराग 34, अभय नाबाद 21, उज्ज्वल कुमार सिन्हा 13, अतिरिक्त 20, परमेश्वर यादव 5/23, पंकज कुमार मिश्रा 1/8, अंकेश 1/32, हसनैन 1/20, सिद्धांत विजय 1/28,तुषारकांत 1/1.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

24 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago