अगस्त्या कप अंडर-14 क्रिकेट में वाईसीसी एकेडमी 4 विकेट से विजयी

पटना 26 फरवरी:  सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन बिहार के तत्वावधान में जीएसी मैदान पर अगस्त्या क्लासेस राजपुल द्वारा प्रायोजित अगस्त्या कप अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान आज खेले मैच में एलओसी ग्रीन को वाईसीसी एकेडमी ने चार विकेटों के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए एलओसी ग्रीन की टीम निर्धारित ओवर से पांच गेंद शेष रहते 136 रन बनाकर आउट हो गयी। रूपेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छह छक्का और चार चौकों की मदद से 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

जवाब में खेलने उतरी वाईसीसी की टीम ने आर्यन 32, अंकित 29 और पीयूष के 16 रनों की बदौलत 22.5 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वाईसीसी के प्रियांशु को अमित सिंह उज्जैन प्रभारी बिहार-झारखंड करणी सेना तथा रोहित राज संगठन मंत्री ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर :

एलओसी ग्रीन : 136 रन, 24.1 ओवर, ऑलआउट, विनित 13 रन, रूपेश 66 रन, प्रिंस 17 रन, प्रियांशु 4/15, आर्यन 2/16, सूयेश 1/15,

वाईसीसी : 137 रन, 6 विकेट, 22.5 ओवर, आर्यन 32 रन, अंकित 29 रन, पीयूष 16 रन, प्रिंस 2/15, आयुष 1/16, सत्यम 1/32.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago