वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी शाखा व टॉस यंग स्टार इलेवन विजयी

पटना 18 नवम्बर: वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गये पहले मुकाबले में वाईसीसी शाखा ने वाईएसी पटना सिटी को तथा दुसरे मुकाबले में यंग स्टार इलेवन ने न्यू वे क्रिकेट एकेडमी को पराजित किया .

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले वाईसीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशु के 60 रन ,रोहित के 30 रन,और मोहित के 21 रनों के मदद से कुल 22 ओवर में चार विकेट खोकर 194 रन बनाया. गेंदबाजी में वाईसीए के रजनीश और आदिल को एक-एक विकेट मिला .

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए वाईसीए की टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 42 रन पर आल आउट हो गया जिसमे कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक रन नही बनाया .गेंदबाजी में सत्यम को पांच और प्रियांशु को चार विकेट मिला .मैन ऑफ़ द मैच सत्यम को दिया गया .

दुसरे मुकाबले में टॉस यंग स्टार इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी की ,जिसमे उन्होंने 16 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गया .जिसमे सूर्यम राज 38 रन ,और चन्दन ने13 रन बनाया .गेंदबाजी में विभूति और सहवाग को दो दो तथा अभिनव को तीन विकेट मिला .

जबाब में न्यू वे की टीम 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 119 रन बनाया और सिर्फ इस रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार गया .जिसमे हर्ष ने शानदार 75 रन और सहवाग ने 12 रन बनाया .गेंदबाजी में सचिन को दो और मनीष को एक विकेट मिला . मैन ऑफ़ द मैच हर्ष को दिया गया .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago