कराटे

सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट मे वाईसीसी Sports एकेडमी व अंशुल सीए जीता

पटना। राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले जा रहे सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैचों में वाईसीसी Sports एकेडमी और अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वाईसीसी Sports एकेडमी ने ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से जबकि अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से मात दी।

पहले मैच में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी Sports एकेडमी ने 25 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सुशांत आजाद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 128 रन बनाये। जवाब में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बना कर मैच जीत लिया। देवांश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में चार विकेट पर 194 रन, शंकर 43 रन, पार्थ नाबाद 34 रन, हर्ष नाबाद 26 रन, अनमोल 22 रन, केशव 19 रन, अतिरिक्त 45 रन, सुशांत 1/23, प्रिंस 1/23, विक्रम 1/31 रन, रन आउट-1
वाईसीसी Sports एकेडमी : 25 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन, सुशांत 50 रन, अविनाश नाबाद 47 रन, श्रेयांश 24 रन, आकाश 17 रन, आदिल राजा 1/33,आर्यन 1/31,पार्थ 1/35, प्रवीर 1/33 रन आउट-2

दूसरा मैच
डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन, प्रेम 23 रन, यश 24 रन, अंकुर नाबाद 21 रन, देवांश 2/16, यश 1/5,राधे 1/33,रन आउट-3
अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन, देवांश 51 रन, अक्षत 27 रन, शिवम 12 रन, अतिरिक्त 25 रन, उत्सव 2/31, अनिरुद्ध 1/16, मुदित 1/29, उत्कर्ष 1/33, अंकुर 1/20

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago