भोजपुर 22 दिसंबर: रुबन कप भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में वाई एम सी क्लब ने क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन को दो विकेट से पराजित किया
रुबन कप भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज सुबह क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर बनाम वाई एम सी क्लब के बीच सुबह 9 00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया ।
इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अजिवन सदस्य विजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आज सुबह क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर ग्रीन के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर ग्रीन ने नो विकेट खोकर 173 रन बनाए। क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 5 रन, अभिषेक कुमार ने 31 रन,शिवम और नमन ने 12-12 रन, आर्यन ने 19 रन,धिरज ने 20 रन, अमित नबाद 14 रन, अतरिक्त की संख्या 45 रन।वाई एम सी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए निरज ने दो विकेट, अंकित ने तीन विकेट, रुद्र माही ने एक विकेट, रितेश ने दो विकेट, अंकित ने एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई एम सी क्लब ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।बाल्लेबाजी करते हुए वाई एम सी क्लब की ओर से विशाल ने 31 रन,अभिनाश ने 14 रन, रुद्र माही ने 40 रन नाबाद निरज ने नाबाद 16 रन, अतरिक्त की संख्या 54, का योगदान दिया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने दो विकेट, अमित ने एक विकेट,निपु कुमारी ने तीन विकेट प्राप्त किया।
इस मैच के अम्पायर रोहित सिंह और अनिस थे स्कोरर की भुमिका में रितिक उपाध्याय थे। कल का मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब बनाम क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के बीच सुबह 9 00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…