जहानाबाद जिला जूनियर लीग में यंग बॉयज ने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को 57 रनो से हराया

जहानाबाद 02 जनवरी : जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के आठवें मैच में यंग बॉयज ने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को 57 रनो से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर यंग ब्वॉयज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, कप्तान अयान और रित्विक ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े और टीम को ठोस शुरुआत दी ।अयान (28) के आउट होने के बाद रित्विक और ऋषभ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया .

इनके बाद आखरी में अभिषेक शर्मा और सनी कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम का स्कोर 35 ओवरों के समाप्ति पे 5 विकेट के नुकसान पे 231 रनो तक पहुंचा दिया । यंग बॉयज के तरफ से रित्विक ने 54 अभिषेक शर्मा ने 46 , रिशव रंजन ने 41 और सनी ने नाबाद 36 रन का पारी खेला फैजल ने भी आखिरी 5 गेंदों पे नाबाद 13 रन बना डाले ।वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से बालाजी और अनुज ने 2 और निशांत ने 1 विकेट चटकाए ।

231 रन का पीछा करने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन 35 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पे सिर्फ 174 रन ही बना पाई और 57 रनो से मैच हार गईं ।वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से निशांत सिंह धोनी ने 42 अनुज ने 40 कुमार पंकज ने 29 और विकाश ने 24 रन का योगदान दिया ।यंग बॉयज के तरफ से ऋषि ने 3 फजल और लक्ष्य ने 2-2 और रिशव और आयुष नंदन ने 1-1 विकेट चटकाए ।

ऋषि शर्मा को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य आशु ने दिया ।लीग का अगला मुकाबला अजका क्रिकेट क्लब और ऐरावत फीड के बीच में एरोड्रम स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago