जहानाबाद 07 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में आज यंग बॉयज ने विजन क्लासेज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश।

सुबह में टॉस जीतकर विजन क्लासेज के कप्तान पीयूष नंदन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन ऋषभ और आयुष के बेहतरीन गेंदबाजी के सामने विजन क्लासेज सिर्फ 94 रन पे घुटने टेक दिए ।

विजन क्लासेज के तरफ से पंकज रॉय ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए उनके बाद सिर्फ अनमोल 14 ही दोहरे अंक तक पहुंच पाएं ।यंग बॉयज के तरफ से आयुष नंदन ने 5 ऋषभ ने 3 और ऋषि , निशांत ने 1,1 विकेट चटकाए ।

95 रन के मामूली रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग बॉयज के सलामी बल्लेबाज रिशव ने सिर्फ 31 गेंद पे 3 छक्के और 8 चौके के मदद से 53 रन ठोक डाले और मात्र 8.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पे ही लक्ष्य हासिल कर लिया ।

यंग बॉयज के तरफ से रित्विक ने नाबाद 17 और कप्तान अयान अमरीश रूपक ने नाबाद 10 रन बनाए ।वहीं विजन क्लासेज के तरफ से शिवम ने एक मात्र सफलता अर्जित की ।आयुष नंदन को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

लीग का अगला मुकाबला दिनांक 08/01/2022 को आर०एस०सी ०सी० हुलासगंज और सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के बीच में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago