ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी 2 विकेट से जीता

मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे बी डिवीजन क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से पराजित कर दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने तौसीफ के 65*रन,प्रियांशु के 41रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 162/7(30) रन का स्कोर खड़ा किया।यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज जीनियस ने 3 और अब्दुल ने 2 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने नाजिश के 52*रन और अभिषेक के 37 रन की पारी के बदौलत 163/8(29.4) स्कोर बनाकर मैच 2 विकेट से जीत लिया।नेशनल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमरदीप ने 3 विकेट जबकि राहुल ने 2 विकेट लिया।

मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहिम लोधी व रितिक कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में हर्षित रहे।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी नाजिश को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ खिलाड़ी सह इसीडीसीए खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह ने दिया।इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल इंडियन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी से होगा।

मौके पर इसीडीसीए के अध्यक्ष आकर्षण आदित्व, उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु, कन्वेनर गुलाब खान व अभिषेक कुमार छोटू इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago