शिवहर 07 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 में राकेश और रौशन के शानदार प्रदर्शन से एकतरफा मुकाबले में यंग स्टार ने न्यू स्टार क्रिकेट क्लब को 77 रनों से हराया ।
आज सुबह यंग स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । टीम की तरफ से रौशन ने 50 एवं शिवम् ने 36 रनों की पारी खेली । न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से रवि ने पांच विकेट लिया ।
यंग स्टार टीम के द्वारा बनाए गए कुल 145 रनों का पीछा करने उतरी न्यू स्टार की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 68 रनों पर सिमट गई और यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 77 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया । शानदार गेंदबाजी के लिए *यंग स्टार के राकेश* को *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिनियर क्रिकेटर नवीन सिंह द्वारा दिया गया ।
कल इस लीग का अगला मैच सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब एवं न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।
Share this content:
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…