कराटे

अररिया जिला क्रिकेट लीग में आयुष एलेवेन ने डीएमसीसी को 36 रनों से हराया।

अररिया 07 जनवरी: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का तीसरा मैच दुर्गा मंदिर क्रिकेट क्लब और आयुष एलेवेन के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस आयुष एलेवेन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आयुष के बल्लेबाजों ने 25 ओवर में अपने सभी विकेट गंवा कर 200 रन बनाए। आयुष के बल्लेबाज संतोष ने 57 रन अवनिश ने 24 रन शिवम ने 15 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । डीएमसीसी के गेंदबाज गौरव शर्मा ने 3 विकेट रोहित कुमार और अभिजीत ने2- 2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी डीएमसीसी के बल्लेबाजों काफी संघर्ष किया परन्तु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और पुरी टीम 28 ओवर में 164 रन पर पैवेलियन लौट गई। डीएमसीसी के बल्लेबाज राहुल राज ने 31 रन शिवम ने 30 रन मनीष कुमार ने 28रन बनाए। आयुष के गेंदबाज अनुप,निरज और अमन ने 2-2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर उज्जवल कुमार और गौरव कुमार थे स्कोरिंग राकेश ने किया इस अवसर ओम प्रकाश जयसवाल विवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

3 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

5 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

7 days ago