किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित सत्र 2021-22 बी डिवीजन का आज 46 वां मैच यंघ स्टार माछमारा बनाम योद्धा 11 धरमगंज के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें यंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए योद्धा 11 ने सभी विकेट खोकर 17.5 ओवर में 91 रन बनाए जिसमें सोनू कुमार ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन वही बबलू ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 13 रनों का योगदान दिया वही यंगस्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनोद ने तीन विकेट एवं अनीस ने दो विकेट हासिल किए।
91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार ने 10.1 ओवर में आसानी से 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें अमित ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन वही हेमंत कुमार ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए वहीं योद्धा 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए हैदर ने तीन विकेट एवं सुनील ने 1 विकेट हासिल किए 22 गेंदों में 44 रन बनाने वाले अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के मैच के अंपायर थे गणेश साह एंव सोनू शर्मा स्कोरर थे दीपक।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…