कराटे

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में यंगमेंस सीसी ने सुस्ता सीसी को 4 विकेट से हराया

मुज़फ़्फ़रपुर 23 फरवरी: आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में यंगमेंस क्रिकेट क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुस्ता क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से किशन ने 17, छोटू ने 21, आदर्श ने 23, धीरज ने 13, अंकित ने 15 ,एवं धीरज द्वितीय ने 16 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में यंगमेंस क्रिकेट क्लब की तरफ से आशीष ने दो युवराज ने दो राजन केस ने एक अनिल ने तीन एवं अभिषेक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी यंगमेंस क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में ही 6 विकेट खोकर जीत के लिए 157 रन बना लिए जिसमें अभिषेक ने 30 युवराज ने 47 रवि ने 22 एवं अनिल ने नाबाद 25 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से किशन ने तीन, धीरज ने एक एवं अंकित ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच यंग मेन क्रिकेट क्लब के युवराज को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त एंपायर सनी वर्मा एवं मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राज कुमार एवं नवाज मौजूद थे।कल का मैच फ्रेंड्स इलेवन बनाम आइडियल क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago