मुजफ्फरपुर 20 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ(उत्पल रंजन गुट) के तत्वावधान में पीटीसी मैदान मुसहरी में खेली जा रहे जिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पुल बी के उद्घाटन मुकाबला को यूथ स्टार ने जीता। उसने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार को 106 रनों से रौंद कर अगले चक्र में प्रवेश किया। जहां कल उसका मुकाबला समर्पण क्रिकेट क्लब से होगा।
मुकाबले का उद्घाटन कृषि विभाग के अभियंता शशिशेखर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को कोविड गाइड लाइन के अनुसार अनुशासित माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने की नसीहत दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर बड़ा बाबू विनोद राम, नुंदन सिंह, उदय पासवान आदि लोग उपस्थित थे। कार्य क्रम का संचालन सचिव मनोज कुमार ने किया।
मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी यूथ स्टार की टीम ने अमित 40 अल्तमस 28 आकाश 28 प्रियांशु 25 और पुष्कल ने 23 रनों के बूते 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 194 रनों का योगदान दिया । राइजिंग स्टार के राहुल रविश, विभांशु और आर्यन ने दो दो जबकि वकार और हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आकाश और पुष्कल की घातक गेंदबाजी के समक्ष रा4जिंग स्टार की टीम 16.1 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। कुणाल ने 20 राहुल रवीश ने 18 कृष्णा 16 और वकार ने 18 रनों का योगदान दिया। यूथ स्टार के आकाश और पुष्कल ने तीन तीन एवं प्रियांशु ने दो विकेट झटके । चंदन को एक सफलता हाथ लगी। मैच में गेंद और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले यूथ स्टार के आकाश को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच के अंपायर मनोज कुमार और मुकेश कुमार रहे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…