Loading Now
×

सारण जिला क्रिकेट लीग में युवराज क्रिकेट एकेडमी 4 विकेट से जीता

छपरा : राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आज तीसरे मैच के मुख्य अतिथि श्री पॉल इस्माइल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए आज का मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए बनाम युवराज क्रिकेट एकेडमी तरैया के बीच हुआ।

जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए 23.4 ओवरों में महज 93 रनों पर सिमट गई जिसमें राहुल 31 और कुन्दन 17 रनों का योगदान दिया युवराज क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में गुरुशरण ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए और विकाश ने 3 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलने उतरी युवराज क्रिकेट एकेडमी 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें अभिषेक 32 सचिन 22 और रजनीश ने 13 रन बनाए दहियावां क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में राजू कुमार 3 अमित और रतन ने एक एक विकेट लिए ईस तरह से यह मैच युवराज क्रिकेट एकेडमी ने दहियावां क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराया।

कल का मैच ईगल क्रिकेट एकेडमी और स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा समय 9 बजे इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी. सचिव रजनीश कुमार सिंह .संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा. कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी .इस प्रतियोगिता के संयोजक रमेश कुमार सिंह .सुरेश प्रसाद सिंह .विभूति नारायण शर्मा .पॉल इस्माइल .दिनेश पर्वत .सुनील कुमार सिंह .संजय कुमार सिंह . संजीव कुमार सिंह.राजेश राय. कैसर अनवर डब्लू .अमित कुमार सिंह .ऋषभ राज. आनंद सिंह .संतोष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

वीर कुंवर सिंह अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में यश व सूरज के अर्धशतक से बासवान पार्क क्रिकेट एकेडमी विजयी

Next post

गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में रवि शर्मा के नाबाद अर्धशतक से गोपालगंज क्रिकेट क्लब विजयी

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 7 = ?