Loading Now
×

वीर कुंवर सिंह अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में यश व सूरज के अर्धशतक से बासवान पार्क क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना : वीकेएस स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता का पूल B का तीसरा मुक़ाबला आज बिहार इस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट बनाम बासवान पार्क क्रिकेट अकादमी के बीच खेमानिचक स्तिथ कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ।

टॉस जीतकर बिहार इस्टिट्यूट ऑफ क्रिकेट ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बिहार इस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट ने अपने 10 विकेट खोकर 152 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासवान पार्क क्रिकेट अकादमी की टीम ने 18.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 153 रन बना लिया और इसी तरह यह मैच बासवान पार्क क्रिकेट अकैडमी ने 9 विकेट से जीत लिया ।

संक्षिप्त स्कोर :

बिहार इस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट 152/10(36.5ओवर)कुमार पंकज : 44 (65 बॉल), आदित्य : 27 ( 20 बॉल), : ठगत आनंद :21 (43 बॉल)|यश प्रताप: 2/15, : हिमांशू राज : 3/38, आयुष पटेल : 2/29,

बासवान पार्क क्रिकेट अकैडमी: 153/1(18.2ओवर) यश प्रताप : 53 (29 बॉल), सूरज कुमार : 55 (43 बॉल), आयुष सिंह :33 (34 बॉल) आदित्य :1/38

इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच बासवान पार्क क्रिकेट अकैडमी के यश प्रताप को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अमित यादव के द्वारा दिया गया और कल का मुक़ाबला वाईसीसी स्पोर्टस क्रिकेट अकैडमी बनाम बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी के बीच खेल जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 9 = ?