पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जफर इमाम और पेसू की टीम जीती

पटना 03 जनवरी: एनआईओसी, फतुहा ग्राउंड पर खेले गए पीएसी बनाम जफर इमाम सीसी के बीच मैच में जफर इमाम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। पहले टास जीतकर जफर इमाम ने पीएसी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पीएसी ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 92 रन बनाए। जवाब में जफर इमाम ने 20.2 ओवर में लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वहीं ऊर्जा स्टेडियम में पेसू और राइजिंग स्टार के बीच हुए मुकाबले में पेसू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए।

जवाब में राइजिंग स्टार की टीम 29.3 ओवर में 112 रन पर ही सिमट गई। मैच समाप्ति के उपरांत जहां फतुहा ग्राउंड पर खेले गए मैच का मैन आफ द मैच का पुरस्कार जफर इमाम के अपूर्वा आनंद को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद ने प्रदान किया। वहीं पीडीसीए चयन समिति के सदस्य प्रेम शंकर ने पेसू के शशीम राठौर को प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

पेसू 219/6(40.0 ओवर), शशीम राठौर 66, पीयूष कुमार सिंह 54, बाबुल 42, निखिलेश रंजन 23, अतिरिक्त: 15, विकेट: अभिनव सिंह 2/41 ।
राइजिंग स्टार :112/10 (29.3 ओवर) आदित्य शिवम 33, आमिर 26, अतिरिक्त 20, विकेट: शशीम राठौर 3/2, राहुल राठौर 3/22 ।

पीएसी: 92/8 (30.0 ओवर) अमित पटेल 13, अनुज 13, उत्कर्ष 13, अतिरिक्त 25, विकेट : अपूर्वा आनंद 3/14, अंशुमान गौतम 2/5 ।
जफर इमाम सीसी: 95/7 (20.2 ओवर), अंशुमान गौतम 22, एहसान 25, अतिरिक्त 17, विकेट: आर्यन चंद्रा 3/17 ।

कल का मैच: सीविल आॅडिट बनाम पंचशील सीसी, फतेहपुर।
पावर होल्डिंग बनाम प्रभा एकादश, ऊर्जा स्टेडियम।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago