जिग जैग चैलेंजर ट्रॉफी में जिग जैग रेड 10 विकेट से विजयी

जिग जैग चैलेंजर ट्रॉफी में आज खेले गए मैच में जिग जैग रेड ने ब्लू को 10 विकेट से पराजित किया। टॉस जिग जैग रेड के कप्तान अभिषेक ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिग जैग ब्लू की टीम 8.3 ओवर में मात्र 26 रन बनाकर ऑल आउट हो गई,जिसमें सौरभ श्रीवास्तव ने 12 रन का स्कोर बनाया,7 बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला। जिग जैग रेड के तरफ से कैसर खान ने 4,विकेट अभिषेक ने तीन,आदित्य, अंकित,आर्यन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

27 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिग जैग रेड की टीम 2.5 ओवर में 30 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।जिसमें कप्तान अभिषेक कुमार ने नाबाद 30 रन बनाएं। आज के मैच के अंपायर आशीष कुमार एवं विक्रम कुमार थे। कल दो मैच खेले जाएंगे।

पहला मैच जिग जैग येलो Vs रेड
दूसरा मैच जिग जैग ग्रीन Vs ब्लू

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago