कराटे

जिग जैग चैलेंजर ट्रॉफी में जिग जैग यल्लो और ब्लू विजयी

बक्सर 20 सितंबर: जिग जैग चैलेंजर ट्रॉफी में आज दो मैच खेले गए पहला मैच जिग जैग येलो बनाम जिग जैग रेड के बीच तथा दूसरा मैच जिग जैग ग्रीन बनाम जिग जैग ब्लू के बीच खेला गया।

पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिग जैग येलो की टीम निर्धारित 20 ओवर में 134 रन का स्कोर बनाया। जिसमें सौरभ साहनी ने 19 रन,गोपाल राणा ने 17,प्रियांशु ने 15, विशाल यादव ने14,राजकुमार ने 11 तथा निखिल कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया।अतिरिक्त के रूप में 33 रन बने। जिग जैग रेड की तरफ से आर्यन राय 3,अंकित साहनी,रोहित श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। चार बल्लेबाज रन आउट हुए।

135 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिग जैग रेड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 108 रन का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान अभिषेक कुमार ने 52 रन, रोहित यादव ने 14, रन बनाए, शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सके, अतिरिक्त के रूप में 12 रन बने। जिग जैग येलो की तरफ से प्रेम जयसवाल ने 3, विशाल यादव ने 2, अमरेश तथा आदित्य ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। इस तरह से जिग जैग येलो 26 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिग जैग ग्रीन के बल्लेबाजों 19.1 ओवर में 87 रन का स्कोर बनाया, जिसमें रजनीश ने 42 रन बनाएं शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार ना कर सके ।अतिरिक्त के रूप में 12 रन बने। जिग जैग ग्रीन की तरफ से दिवाकर, पंकज, उज्जवल तथा गुलशन ने दो-दो विकेट जबकि फैजान फरीदी ने 1 विकेट प्राप्त किया।

88 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिग जैग ब्लू की टीम ने 13.2 ओवर में 90 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। जिसमें सौरभ श्रीवास्तव ने 18,विशाल कुमार ने 17, मोनू ने 11 तथा विनायक कुमार ने 10 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने।

किड्स ड्रिंक की तरफ से सनी ने दो हर्षित कथा प्रेम ठाकुर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया एक बल्लेबाज रन आउट हुआ इस तरह से जिगजैग ब्लू ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया ।

आज के मैच में अंपायर आशीष कुमार तथा विक्रम कुमार थे जबकि स्कोरर की भूमिका में विशाल कुमार गौरव थे मैच के दौरान बक्सर के वरिष्ठ खिलाड़ी फरह अंसारी, जिग जैग क्रिकेट एकेडमी के संचालक पंकज वर्मा, राजेश यादव,दीपक दुबे,मनीष कुमार,शमीम अंसारी के अलावे काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago