धनबाद 20 सितंबर: झारखंड रणजी टीम के सदस्य आनंद सिंह सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जियलगोरा पहुंचे और वहां अभ्यास कर रहे क्रिकेटरों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंनेे यो-यो टेस्ट पर क्रिकेटरों की जिज्ञासा को शांत किया और इस टेस्ट के लिए अपने-आपको कैसे तैयार किया जाए, इसपर कई टिप्स दिए। इस दौरान धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष उत्तम विश्वास, संयुक्त कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बीएच खान, सुधीर पांडेय, रितम डे, महेश गोराई व अन्य उपस्थित थे।
महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि अब स्टेट टीम में जगह बनाने के लिए यो-यो टेस्ट में पास होना जरूरी हो गया है। इसलिए क्रिकेट के तकनीकी पहलुओं के साथ फिटनेस लेवल को उच्चतम स्तर पर बनाए रखना जरूरी हो गया है।
झारखंड टीम का नेतृत्व कर चुके आनंद सिंह ने यो-यो टेस्ट के बारे में बताया कि आखिर यह टेस्ट है क्या। बताया कि इसे एक-दो सप्ताह के अभ्यास से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए महीनों निरंतरअभ्यास की जरूरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अभ्यास के दौरान निर्धारित मानक से कहीं अधिक का लक्ष्य रखें। तभी आप टेस्ट के दौरान निर्धारित मानक हासिल कर पाएंगे। कई क्रिकेटरों ने व्यक्तिगत तकनीकी परेशानी को लेकर भी सवाल किए जिसका उन्होंने समाधान बताकर उन्हें संतुष्ट किया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…