अंडर-19:- ईस्ट जोन पूल ए में जमुई ने बांका को 31 रनों से पराजित किया

Khelbihar.Com।खगड़िया।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित संसारपुर के टर्फ विकेट पर खेले जा रहे रणधीर वर्मा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के ईस्ट जोन पूल ए के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में जमुई ने बांका को 31 रनों से पराजित किया.

बांका ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाये. अमित पासवान ने 59,संदीप रावत ने 23, सुदर्शन कुमार ने 16 रन बनाये. बांका की ओर से रघुवेंद्र प्रताप ने 5. 2 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट चटकाये. इसके अलावा अक्षय कुमार ने 10ओवर में 41 रन देकर चार विकेट और अमित कुमार ने 7 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये.

जवाब में बांकी टीम 25.4 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई और इस प्रकार जमुई की टीम 31 रनों से विजयी हो गई. रघुवेंद्र प्रताप ने 47 गेंद में 37, अजीत कुमार ने 10 रन बनाये. जमुई के धर्मराज ने 5.4 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर चार विकेट चटकाये. इसके अलावा शुभम सिंह को तीन और शिव सिन्हा को तीन विकेट मिले.  मैच का उद्घाटन धर्मवीर कुमार ने किया. अंपायर संजय कुमार मुरार (पटना) और मनोहर कुमार (खगड़िया) थे.

पूर्णिया ने कटिहार को 89 रनों से हराया

वहीं किशनगंज में खेले जा रहे रणधीर वर्मा -१९ टूर्नामेंट में सोमवार को पूर्णिया ने कटिहार को 89 रनों से हरा दिया. टॉस कटिहार ने जीता और पूर्णिया को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया.  पूर्णिया की टीम पचास ओवर में आठ विकेट पर 248 का स्कोर खरा कर कटिहार को 249 रन का लक्ष्य दिया.  पूर्णिया की और से आकिब ने 66 ,रोहन ने 64 (नाबाद) और अभिषेक ने 50 रनों का योगदान दिया.

कटिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश ने चार और आदर्श ने दो विकेट लिया.  जवाब में उत्तरी कटिहार की पूरी टीम 41 . 2 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गयी.  कटिहार की ओर कमल ने 32 रन और आकाश ने 27 रनों का योगदान दिया. पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए इशू ने तीन, और सक़लैन तथा अमर ने दो -दो विकेट लिया.  मन ऑफ़ द मैच रोहन को घोषित किया गया.  मंगलवार को किशनगंज और अररिया के बीच मैच होगा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago