रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम की सिफारिश की

Khelbihar.Com

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम की सिफारिश की है। इसके अलावा रेसलिंग फेडरेशन ने अर्जुन ऑवर्ड के लिए राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या काकरान और पूजा ढांडा के नाम को आगे बढ़ाया है। रेसलिंग फेडरेशन ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भी नाम दिए हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार के नाम की सिफारिश की गई है।

विनेश फोगाट ने हाल ही में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में कास्य पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा वह एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता है। विनेश 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। वहीं, हाल में चीन शियान शहर में चल रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में 65 भारवर्ग में बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा बजरंग ने एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

राजीव गांधी खेल रत्न, खेलकूद के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा भारतीय पुरस्कार है। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपये पुरस्कृत व्यक्ति को दिया जाता है। सभी खेलों के बोर्ड अपनी तरफ से इन पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश करते हैं, जिसके बाद खेल मंत्रालय इस पर फैसला लेता है। हाल ही में BCCI ने चार भारतीय क्रिकेटरों के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे हैं। बोर्ड की तरफ से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के नाम भेजे गए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago