Categories: Uncategorized

हेमन सुपर लीग:-अंत में विकास के 50 रनों के कारण भागलपुर ने बेगूसराय को सात विकेट से हराया

Khelbihar.Com।भागलपुर।।

बासुकीनाथ की दो छक्के और चार चौके की आक्रमक 37 रनों की कप्तानी पारी बदौलत भागलपुर ने बेगूसराय को 22.3 ओवर में ही सात विकेट से हरा दिया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी के सुपर लीग में सोमवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में 127 रनों से आगे खेलते हुए भागलपुर की टीम अपने निर्धारित 60 ओवर की पहली पारी में 51.1 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में 229 रन बनाने वाली बेगूसराय टीम ने भागलपुर पर 38 रनों की बढ़त बना ली।

भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी में आनंद ने 47 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। आमिर ने 37 रनों की पारी खेली। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में सोनू, राम विनीत और नीरज ने दो-दो विकेट लिये। 38 रनों की बढ़त लेने वाली बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के अपनी दूसरी पारी में 27 ओवर में 112 रन पर ही सिमट गई। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी में कुणाल ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में हुसैन ने 4 विकेट और सचिन ने तीन विकेट लिये।

वहीं भागलपुर के सामने 30 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य था। भागलपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही पहले ही ओवर में 5 रन के योग पर टीम का पहला विकेट गौरव के रूप में गिरा। इसके बाद भागलपुर के कप्तान बासुकीनाथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए आक्रमण 37 रन 2 छक्के और चार चौकों की मदद से बनाए और टीम के स्कोर को 11 ओवर में ही 60 रनों के पार कर दिया। इसके बाद मो. फैजी ने 45 रन बनाकर टीम के स्कोर को 131 तक पहुंचाया। अंत में विकास और सचिन के नबाद 50 और 9 रन बनाकर टीम को जीता दिया।

बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में इम्तियाज, संदीप और राम विनीत ने एक-एक विकेट झटके। मौके पर डॉ. आनंद मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, अमरेश कुमार, मो. फारूक आजम, डॉ. जयशंकर ठाकुर, डॉ. विश्वनाथ, बैद्यनाथ मिश्रा, संजीव चौधरी, कुणाल, अमन, संजय, रक्षेण, यश और शुभम आदि उपस्थित थे। वहीं निर्णायक की भूमिका आशीष सिन्हा (पटना) और वेद प्रकाश (मोतीहारी) ने, स्कोरर की भूमिका धर्मजय ने निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago