अंडर-19 :-कटिहार और किशनगंज के मैच बारिश के कारण रद,अब 1 मई को होगा

Khelbihar.Com।किशनगज।।

किशनगंज में हो रहे रंधीर वर्मा अंतर जिला अंडर – 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कटिहार बनाम किशनगंज मैच होना था । मैच शुरू हुआ पर बारिश के कारण बीच में ही रोकना पड़ा ओर अब यह मैच एक मई को खेला जायेगा ।

आज खेले गए मैच में कटिहार जिला के कप्तान कगाल कुणाल ने टॉस जीतकर पहले बलकेबाज़ी करने के फैसला किया । उनके सलामी बल्लेबाज़ों ने टीम को ठोस शुरुआत दी , लेकिन बीच में बारिश ने खलल डाल कर खेल का मज़ा किरकिरा कर दिया ।

जिस वक्त बारिश से मैच रुका उस समय स्कोर 20 ओवर में चार विकेट पर 99 रन था । बारिश के बाद खेल जब फिर शुरू हुआ तो कटिहार के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते गए । उस समय किशनगंज गज़बूत स्तिथि में नज़र आ रही थी तभी बारिश ने फिर । से खलल डाला । लगातार हो रही बारिश की वजह से दोनों अंपायरो ने पिच और ग्राउंड के हालात को देखते हुए मैच को रद्द घोषित कर दिया । इस मैच को दोबारा 1 मई को खेला जायेगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago