हेमन ट्रॉफी सुपर लीग में कैमूर ने नालंदा को 7 विकेट से हराया।।

Khelbihar.Com।भागलपुर।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी के सुपर लीग में शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में कैमूर और नालंदा के बीच मैच खेला गया जिसमे कैमूर ने नालंदा को 7 विकेट से हरा दिया।।

दो दिन खेले जाने वाले इस मैच के पहले दिन नालंदा की टीम ने निर्धारित 60 ओवर में 59.5 ओवर खेलकर 10 विकेट खोकर 239 रन बनाए। वहीं बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कैमूर की टीम पहले दिन 30 ओवर खेलकर 2 विकेट के नुकसान पर 95 बना चुकी थी। कैमूर की ओर से बल्लेबाजी में विकास ने नाबाद 54 और अर्जुन ने नाबाद 13 रन बनाकर खेल रहे थे।।

शुक्रवार को इसके आगे खेलते हुए कैमूर टीम 60 ओवर में 259 रन 8 विकेट पर बनाए, गुपिल राय 65रन और विकाश मोहन 59रन का अर्दश्तक रहा,अलीज़म आलम 36 ,सुफियान आलम 37 रन बनाए।।गेंदबाजी में नालंदा के रश्मिकांत और मनीष को 2-2 ,अजित,अर्णव सौरव को 1-1विकेट मिला।।कैमूर ने नालंदा पर 20 रनों के लीड बनाया पहले पारी में ।।

नालंदा दूसरी पारी में 30 ओवर में 162 रन बनाई जिसमे पर कैमूर के लिए ये लक्ष्य बहुत ही आसान सा था कैमूर की टीम के पास पहले पारी के 20 रन लीड थे जिससे कैमूर को सिर्फ 143 रन ही बनाने थे जीतने के लिए ।।कैमूर की टीम सिर्फ 18 ओवर में 3 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago