अंडर-19 क्रिकेट:-खगड़िया ने सिवान को हराया,गया टीम को मिला फाइनल का टिकट,

Khelbihar.com

खगड़िया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के जोनल मुकाबले के अंतिम लीग में खगड़िया ने सीवान को 110 रनों से हरा गया टीम को फाइनल में पहुँचा दिया ।।

आपको बता दे कि मुज़्ज़फरपुर को हरा कर गया ने खगड़िया टीम को फाइनल में पहले ही पहुचा दिया था।।अब उसका हिसाब चुकाते हुई गया को खगड़िया फाइनल में पहुचा दिया अगर सिवान टीम आज अच्छे रन रेट से जीत जाती तो मुज़्ज़फरपुर, गया,सिवान तीनो के अंक बराबर होते जिससे सिवान फाइनल में पहुँच जाती।।

आज का मैच इस प्रकार रहा:-

जिला के संसारपुर के टर्फ विकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में खगड़िया ने टॉस जीता और पहले बलेबाजी करते हुए ने पूरे 50 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन बनाये। अमन कुमार ने 15, विश्वजीत कुमार ने 33, वलविंदर सिंह ने 12, कार्तिकेष ने 51, सचिन ने 18, लवकुश ने 34, विश्वप्रिय ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त से 31 रन बने। सीवान की ओर से इरशाद अली ने दो, हन्नी सिंह ने दो, अशरफ खान दो, विशाल सिंह ने दो विकेट चटकाये।

227 रनों के जवाब में सीवान की टीम 34.5 ओवर में 116 रनों पर ऑल आउट हो गई। विशाल कुमार ने 12, फुरकान अहमद ने 25, मरनुल ने 17, अशरफ खान ने 27, इरशाद अली ने 25 रन बनाये। खगड़िया की ओर से कृष्णा अर्क ने 26 रन देकर चार, अमन कुमार ने 14 रन दे कर दो, सचिन ने एक, कुणाल कुमार ने एक और विश्वप्रिय ने एक विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago