माइलो कप कराटे में भाग लेने वाली बिहार टीम का प्रशिक्षण 22 जून से पटना में होगा।।

Khelbihar.Com

पटना।। मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 5 से 07 जुलाई को प्रतियोगिता आयोजित होनेवाली माइलो कप के लिए अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण 22 जून से पटना में होगा।।

अंबेडकर खेल विहार जेके दास इसकी जानकारी देते हुए कहा कि  कुआलालंपुर में 5 से 07 जुलाई को प्रतियोगिता का आयोजन होना है और 14, 15 व 16 जून को गोवा में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दल का विशेष प्रशिक्षण 10 जून से पटना में आरंभ होगा।।

प्रतियोगिता का आयोजन मिलो रोजा रिसॉर्ट में होंगे मलयेशिया दौरे के लिए 18 सदस्यीय दल का चयन पूर्व में किया जा चुका है, जबकि इस माह के अंत में गोवा जानेवाली टीम की घोषणा की जायेगी।।
आगे उन्होंने कहा कि मलयेशिया जाने वाले सभी चयनित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि जून के प्रथम सप्ताह में अपना-अपना पासपोर्ट दौरा के निदेशक जेके दास के पास अवश्य जमा कर दें, जिससे कि वीजा की प्रक्रिया पूरी की जा सके।।

कराटे दल 4 जुलाई को पटना से कोलकाता होते हुए कुआलालंपुर के वायुयान से रवाना होगा, जबकि गोवा जानेवाली टीम पटना से दिल्ली होते हुए गोवा के लिए वायुयान से प्रस्थान करेगी आगे बताया कि मलयेशिया व गोवा दौरे पर जाने वाले सदस्यों के प्रदर्शन के आधार पर ही नवंबर में जापान जानेवाली दल में शामिल किया जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago