अंडर-19 ज़ोन फाइनल:-पहले दिन नालंदा की टीम मजबूत इस्थित में,पढ़े क्लिक कर

Khelbihar.Com।नवादा।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं अंतर जिला रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के मध्य जोन के फाइनल दो दिवसीय मैच में आज नालंदा ने टॉस जीता और पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 59.5 ओवरों में 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नालंदा के बल्लेबाज अर्नव किशोर ने 49 चंद्रशेखर ने 49 एवं सिद्धार्थ ने 41 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए जहानाबाद गेंदबाज कुंदन कुमार ने 3 जबकि राजू यादव को दो विकेट मिला।

जहानाबाद की पहली पारी की बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 55 रनों पर अपने पांच बल्लेबाजों को खो दिया। रजनीश 21 रन बनाकर नॉट आउट है नालंदा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने दो विकेट जबकि सुधीर एवं अंकित को एक-एक विकेट मिला।

कल मैच का दूसरा एवं आखरी दिन होगा जो भी टीम पहली पारी में बढ़त बनाएगी उस टीम को बढ़त के आधार पर जीत घोषित किया जाएगा। एवं सेंट्रल जोन से क्वालिफाई करने वाली टीम होगी। मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिन्हा सचिव मनीष आनंद यशवंत सिन्हा आशुतोष चंद्रा रंजीत पटेल राजेश कुमार मुरारी श्याम देव कुमार दिनेश कुमार अजय प्रसाद सक्रिय रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago