बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंधीर वर्मा अंडर – 19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के वेस्ट जोन के नॉकआउट दो दिवसीय मैच में सीवान ने सारण को 100 रनों से हराया ।
सीवान ने टॉस जीत कर पहली पारी में 59 . 2 ओवर में सभी विकेट खोकर 224 रन बनाये । फुरकान अहमद ने 52 , गौरव कुमार ने 44 और मनीष यादव ने 40 रन बनाये ।गेंदबाजी में सारण के उत्तम , इंद्ररेश और राजू कुमार ने तीन – तीन विकेट चटकाये ।
जवाब में सारण की टीम 42 ओवर में 132 रनों पर ऑल आउट हो गई । सौरभ कुमार सिंह ने 20 , राजू कुमार ने 25 , रोहित कुमार ने । नाबाद 26 और इंद्रेश ने 18 रन बनाये ।सिवान के आरिफ रिजवान ने छह विकेट लिये । पहली पारी में सीवान को 92 रनों की बढ़त हासिल दूसरी पारी में सीवान ने 30 ओवर में पांच विकेट पर कुल 177 रन बनाये । विशाल सिंह ने 80 और फुरकान अहमद ने नाबाद 73 रन बनाये । राजू कुमार ने 33 रन देकर तीन और आदित्य सिंह ने 35 रन देकर दो विकेट चटकाये ।
सारण को दूसरी पारी में जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य मिला । । सारण ने दूसरी पारी में 30 ओवर में सात विकेट पर मात्र ) बनाये । इस तरह सीवान की टीम 100 रन से हार गई ।सारण की ओर से पी उपाध्याय ने नाबाद 70 , रोहित कुमार ने नाबाद 23 रन बनाये । आरिफ रिजवान और विशाल श्रीवास्तव ने दो – दो विकेट लिये ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…