केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि खेल नीति में बदलाव करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौटते ही खिलाड़ियों को इनामी राशि का चेक सौंप दिया जाएगा। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्ररेणा मिलेगी
साथ ही हर खिलाड़ी को सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी देने का प्रावधान भी खेल मंत्रालय करने में लगा हुआ है। ताकि खिलाड़ी का प्रदर्शन और बेहतर हो सके। इससे उसकी भविष्य में नौकरी की चिंता खत्म हो जाएगी और वह खेल पर फोकस करेगा। हमारा उद्देश्य है कि देश में नई खेल संस्कृति का विकास हो। हमारी सुविधाएं विश्व स्तरीय हो और भविष्य में खिलाड़ियों को करियर की संभावनाएं दिखे।
हरियाणा की खेल नीति की सराहना की : सोनीपत के साई सेंटर में पहुंचे रिजिजू ने कहा कि खेल नीति में बदलाव के लिए सभी राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ एक बैठक की जाएगी। उनके सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने हरियाणा की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि यहां की खेल नीति के कारण ही खिलाड़ी प्रोत्साहित होकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
खेलों के जरिये रोकेंगे जेएंडके के युवाओं को भटकने से : रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने के बाद वहां के युवाओं पर फोकस कर दिया है। उनको भटकने से रोकने के लिए खेलों में आगे लाया जाएगा। साथ ही उनकी नौकरी के लिए भी पहल की जाएगी। इसके लिए खेल मंत्रालय ने काम शुरू कर दिया है।
सबसे पहले घाटी में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया जाएगा। लद्दाख में आर्चरी अकादमी खोली जाएगी तो एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। जम्मू कश्मीर को देखते हुए ही आइस हॉकी को सरकार मान्यता देगी। जम्मू-कश्मीर में युवाओं को खेलों में आगे लाने के लिए और भी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्लान खेल मंत्रालय ने बनाया हुआ है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…