आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट को पीछे छोड़ न.1 बने स्मिथ,

Khelbihar.com: वेस्टइंडीज में शानदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. सीरीज में एक भी शतक नहीं लगा पाए विराट कोहली को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पोजिशन गंवानी पड़ी है. एशेज में शानदार फॉर्म में चल रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कोहली को पछाड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है.

स्मिथ के अब रैंकिंग में 904 अंक हैं, जबकि 903 अंकों के साथ विराट कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं. कोहली ने जमैका टेस्ट की पहली पारी में 76 रन बनाए थे. लेकिन दूसरी पारी में जब वह बल्लेबाजी करने आए थे तो खाता खोले बिना आउट हो गए थे.

स्मिथ दिसंबर 2015 से अगस्त 2018 तक लगाातर नंबर वन स्थान पर कायम थे. इसके बाद मार्च 2018 में उन्हें साउथ अफ्रीका में एक टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग में दोषी पाया गया, जिससे उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था. स्मिथ हेडिंग्ले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे जबकि पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने 144 और 142 रन की शतकीय पारी खेली थी.

बुमराह को हुआ फायदा

गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह चार स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बुमराह ने जमैका टेस्ट की पहली पारी में हैट्रिक सहित सात विकेट लिए थे. आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले और दक्षिण अफ्रीका के रबाडा अभी दूसरे पायदान पर कायम हैं.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago