पटना : निर्णय लेने में अभी वक्त लगेगा . ये बातें विजय हजारे की टीम चुनने के लिए हो रहे ट्रायल के दुसरे दिन के समाप्ति के बाद वरीय चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन ने कही. यह ट्रायल जगजीवन स्टेडियम में हो रहा है.
जिशानुल ने बताया की ट्रायल के दुसरे दिन उन खिलाडियों का फिजिकल कराया गया , जिनका पहले दिन के ट्रायल में गेंदबाजी और बल्लेबाजी की परख की गयी थी . दुसरे दिन उन सभी खिलाडियों का जिन्होंने बीते वर्ष बिहार का प्रतिनिधित्व बीसीसीआई के मैचों में किया था , उन सभी के गेंदबाजी और बल्लेबाजी की परख की गयी.
ट्रायल के आगामी रुपरेखा पर बोलते हुए जिशानुल ने कहा की ट्रायल में आए सभी खिलाडियों को प्राथमिक स्तर पर देखा गया , लेकिन किसी भी निर्णय पर पहुँचने में अभी वक्त लगेगा . तीसरे दिन से ट्रायल में एडभांस प्रक्रिया को अपनाया जायेगा.
आज के ट्रायल में चेयरमैन जिशानुल यकीन के अलावा चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार बाबा , सिनियर टीम के कोच निखलेश रंजन , सहायक कोच धीरज कुमार , बीसीए के फिजियो डा रवि गोस्वामी , ट्रेनर गोपाल कुमार मुख्य रूप से खिलाडियों की परख की. रणजीत बादल साह ट्रायल के समन्वयक के रूप में उपस्थित रह कर सहयोग करते रहे. गुरुवार को ट्रायल 9.30 बजे प्रारंभ होगा.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…