Khelbihar.com

पटना।। कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक लोगो को जारी कर दिया गया है। यह कतर के ठोस बुनियादी ढांचे और शीतकालीन कार्यक्रम दोनों को दिखाता है। इसमें कतर के राष्ट्रीय ध्वज के रंग का इस्तेमाल किया गया है। लोगों के बैकग्राउंड को मरून रंग का रखा गया। फीफा ने कहा कि लोगो के डिजाइन की प्रेरणा कतर के पारंपरिक ऊनी शॉल से ली गई।

कतर की राजधानी दोहा में स्थानीय समयानुसार रात 8:22 बजे लोगो जारी किया गया। यह अल-जुबेरह किला, बुर्ज दोहा, सूक वक्फ और कटारा सांस्कृतिक एम्फीथिएटर पर प्रदर्शित किया गया। देश की कई प्रतिष्ठित इमारतों पर भी हजारों लोगों ने लोगो को देखा। मुंबई, लंदन, मैक्सिको सिटी, जोहानेसबर्ग, सियोल और पेरिस सहित 24 शहरों में इसका अनावरण हुआ।

टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी
वर्ल्ड कप 2022 में 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। पहली बार यह सर्दियों में खेला जाएगा। इससे पहले सभी वर्ल्ड कप गर्मियों में हुए। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच के दौरान दोहा का तापमान 20 डिग्री सेल्शियस के आसपास रहेगा। टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट पहली बार अरब देशों में होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago